- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Karni Mata Mela From 25th March Assigned Responsibilities
करणी माता मेला 25 मार्च से, जिम्मेदारियां सौंपी
अलवर| जिला प्रशासन चैत्र नवरात्र में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक बालाकिला स्थित करणी माता पर भरने वाले मेले की तैयारी में जुट गया है। मेले की तैयारी काे लेकर गुरुवार शाम एडीएम सिटी उत्तमसिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले से संबंधित विभागाें के अधिकारियाें काे जिम्मेदारी साैंपी गई। करणी माता मेले में 9 दिन तक राेजाना हजाराें श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में अाने वाले श्रद्धालुअाें काे काेराेना वायरस से बचाव के लिए जागरुक करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग काे साैंपी गई है। मेले में डीजे व लाउड स्पीकर बजाने, प्लास्टिक व थर्माकाेल के डिस्पाेजल व पाॅलिथीन के उपयाेग पर राेक रहेगी। मेले में अाने वाले लाेगाें पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। गुरुवार काे एडीएम सिटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
शेखावत ने बताया कि दिन के समय मेला स्थल पर पानी के टैंकराें के अाने से हादसा हाेने व जाम लगने की संभावना रहती है। इसलिए इस बार रात 8 बजे बाद ही मेलास्थल पर पानी के टैंकर अा सकेंगे। चाैपहिया वाहनों को वन विभाग के नाके से आगे जाने की अनुमति नहीं हाेगी। सुबह 7 से रात 8 बजे तक दुपहिया वाहनाें काे ही जाने की मेला स्थल तक जाने की अनुमति हाेगी। दुपहिया वाहनाें पर हैलमेट लगाकर दाे लाेग ही जा सकेंगे। बिना हेलमेट लगाए व दाे से अधिक लाेग दुपहिया वाहन पर बैठे मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा चालान काटा जाएगा। दुपहिया वाहनाें पर सवार लाेगाें पर नजर रखने के लिए पुलिस की माेबाइल टीम तैनात रहेगी। दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था मेला स्थल से अागे बालाकिला की ओर रहेगी। मेले में श्रद्धालुअाें की सुरक्षा के लिए पुलिसबल तैनात रहेगा। अग्नि हादसाें से निपटने के लिए दमकल मेला स्थल पर रहेगी। अावश्यक दवाअाें के साथ मेडिकल टीम रहेगी। सफाई की व्यवस्था नगर परिषद, पीने की पानी की व्यवस्था जलदाय विभाग, लाइट, साउंड, टैंट व फर्नीचर की व्यवस्था यूअाईटी की रहेगी। मेला स्थल मार्ग की मरम्मत अाैर पेडाें की टहनी की कटाई का कार्य पीडब्ल्यूडी की अाेर से कराया जाएगा।