पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khairthal News Rajasthan News Khairthal Chc To Become Satellite Hospital To Be 50 Beds

खैरथल सीएचसी अब सैटेलाइट अस्पताल बनेगा, 50 बैड का होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरथल| कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब सैटेलाइट हाॅस्पिटल बनेगा। किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। सीएचसी के डाॅ. राजेश लालवानी ने बताया कि सैटेलाइट हाॅस्पिटल बनने के बाद हाॅस्पिटल में 50 बैड की भर्ती सुविधा तथा सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने की व्यवस्था हो सकेगी। स्टाफ में भी बढ़ोतरी हाेगी तथा 24 घंटे अापातकालीन चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। घोषणा के बाद शनिवार को कस्बेवासियाें ने जयपुर से लौटने पर विधायक दीपचंद खैरिया का मातौर रोड़ पर स्वागत कर आभार जताया। विधायक खैरिया ने कहा कि किशनढ़बास, मुंडावर व बानसूर विधानसभा के बीच इस सैटेलाइट हाॅस्पिटल से बड़ी आबादी लाभान्वित हो सकेगी। काफी समय से इसकी मांग चल रही थी। मैंने सीएम को अवगत कराया। उन्होंने मांग पूरी कर दी।
खबरें और भी हैं...