कानूनी जागरूकता शिविर 18 मार्च को
अलवर| दलित अधिकार केंद्र की ओर 18 मार्च को पंचायत समिति सभागार थानागाजी में सामाजिक सद्भावना व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। केंद्र के सहायक निदेशक चंदालाल बैरवा ने बताया कि मुख्य अतिथि एसडीए अजय आर्य होंगे व अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष चौथमल सैनी करेंगे। विशिष्ट अतिथि सज्जन कुमार, बनवारीलाल शर्मा, शंभुदयाल शर्मा होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह तथा दलित अधिकार केंद्र के मुख्य कार्यकारी पीएल मीमरोठ होंगे।