पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएचसी पर लटका मिला ताला, 3 डॉक्टर एपीअाे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति काे सीएचसी नाैगांवा लाए जाने के बाद प्राथमिक उपचार से महरूम रहने व ताला लटका मिलने काे गंभीरता से लेते हुए तीन डाॅक्टरांे काे कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एपीअाे कर दिया है।

डाॅ. केके मीणा ने बताया नाैगांवा सीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ. महेश चेटीवाल व डाॅ. विशांत जैन काे बिना बताए अनुपस्थित रहने व रघुनाथगढ़ पीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ. विकास झा काे अादेशाें की अवहेलना के अाराेप में अग्रिम अादेश तक इनका मुख्यालय अलवर किया गया है। उन्होंने बताया साेमवार रात करीब 8 बजे दाे वकील एक घायल युवक काे लेकर सीएचसी नाैगांवा पहुंचे। लेकिन यहां मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। इसकी शिकायत माेबाइल पर मुझे व सीएमएचओ डाॅ. अाेमप्रकाश मीणा काे दी। मंगलवार काे मैं जब जांच को पहुंचा तब भी अस्पताल में काेई कर्मचारी नहीं मिला। जिस पर रघुनाथगढ़ पीएचसी चिकित्साधिकारी डाॅ. विकास झा काे नाैगांवा ड्यूटी देने के अादेश दिए। लेकिन झा ने अादेश मानने से इंकार कर दिया।

काेराेना वायरस के खतरे काे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक अापातकाल घाेषित कर रखा है। इसके बावजूद सीएचसी काे बंद कर डाॅक्टर के अनुपस्थित रहने के मामले काे गंभीरता से लिया गया। इस पर तीनाें डॉक्टरों का मुख्यालय अग्रिम अादेश तक अलवर सीएमएचओ कार्यालय किया गया है।
-डाॅ. केके मीणा, बीसीएमअाे

बीसीएमअाे व सीएमएचओ को दी थी सूचना

रामगढ़ बार के पूर्व अध्यक्ष जगदीश थीरान व अधिवक्ता राकेश यादव ने बताया कि साेमवार रात वह कार से फिराेजपुर से रामगढ़ अा रहे थे। नाैगांवा कस्बा व बाॅर्डर के बीच भीड़ ने उनकी कार काे मदद के लिए राेका। यहां से अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल इकबाल पुत्र साैदान मेव निवासी गांव खैरथला थाना नाैगांवा को लेकर सीएसची पहुंचे। लेकिन में अस्पताल में ताला लटका मिला। जिसकी शिकायत बीसीएमअाे रामगढ़ व सीएमएचओ अाेमप्रकाश मीणा काे करते हुए पास ही के एक एक निजी डाॅक्टर से घायल का इलाज करवाया।

खबरें और भी हैं...