- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News Mahendra Singh Elected President Of Jatav Samaj
महेंद्र सिंह चुने गए जाटव समाज के अध्यक्ष
कठूमर| कस्बे के अंबेडकर पार्क में रविवार को भीमराव अंबेडकर विकास समिति जाटव समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह मसारी व युवा अध्यक्ष रामदेव डोलिया को चुना गया। संघ की कार्यकारिणी के बनाने के लिए 15 मार्च को दोबारा बैठक आयोजित करने व 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुमारपाल मसारी, राजेश जाटव, रामदयाल बाबूजी, कमल सिंह, दीनदयाल, जगमोहन जाटव, राधेलाल अयन, महेश जाटव, सुप्रिया, सुरेश बौद्ध, नंदकिशोर, भोवल राम, उदय सिंह, राजवीर, हितेश, राजेंद्र बोद्ध, रामोतार, मूलचंद, पदम जीतेंद्र बौद्ध, अजय आदि उपस्थित रहे।