पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Malakhera Kathumar And Ramgarh Get College Bhiwadi To Open Adm Office

मालाखेड़ा, कठूमर और रामगढ़ को मिला कॉलेज, भिवाड़ी में एडीएम आॅफिस खुलेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहरोड़ मिडवे फिर होगा शुरू

बहरोड़| विधानसभा में शुक्रवार को अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक बलजीत यादव ने बहरोड़ मिड-वे को पुन: चालू करने की मांग उठाई। जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बहरोड़ मिड-वे को पुन: चालू करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही नई पर्यटन नीति जारी करेगी। बहरोड़ मिड वे सहित अन्य 16 इकाइयों को चालू करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा सरकार ने बहरोड़ में बस स्टैंड के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग भी शुक्रवार को पूरी कर दी। विधायक बलजीत ने इसके लिए मांग उठाई थी।

सीएम ने विधानसभा में जिले के लिए की घोषणाएं

बहरोड़ में बंद पड़ा मिडवे। (फाइल फोटो)

अलवर| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में कई घोषणाएं करते हुए अलवर को बड़ी सौगातें दी हैं। सीएम ने मालाखेड़ा, कठूमर व रामगढ़ में कॉलेज की घोषणा करने के अलावा भिवाड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, कठूमर में आईटीआई स्किल सेंटर की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने भिवाड़ी में इंडोर स्टेडियम के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा भी की। इसके अलावा अलवर में स्टेट हाइवे 35 महुवा-मंडावर-गढ़ी-सवाईराम-लक्ष्मणगढ़-गोविंदगढ़ सड़क के लिए 35 करोड़, थानागाजी में पीजी स्तर पर केमेस्ट्री व राजनीति विज्ञान और राउमावि अंगारी थानागाजी, तिलवाड़ राजगढ़ में विज्ञान संकाय खोलने की घोषणा भी की।

कठूमर : विधायक बाबूलाल बैरवा के प्रयास के बाद सीएम ने कठूमर में राजकीय कॉलेज की घोषणा कर दी। इस पर कस्बे में जश्न का माहौल रहा।

भिवाड़ी : सीएम गहलोत ने भिवाड़ी में एडीएम कार्यालय खोले जाने, इंडोर स्टेडियम निर्माण व तिजारा के राजकीय कॉलेज को क्रमोन्नत कर पीजी स्तर का किए जाने की घोषणा की। तिजारा विधायक संदीप यादव ने बताया कि भिवाड़ी में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर का कोई अधिकारी यहां नहीं बैठ रहा था। अब अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कार्यालय खुलेगा। साथ ही भिवाड़ी में इंडोर व आउटडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की है।
खबरें और भी हैं...