महिलाओं को बताए उनके अधिकार, कई प्रतियोगिताएं हुई
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र सपना संस्था की अाेर से रविवार को पुलिस अन्वेषण भवन में महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियाेगिताअाें का अायाेजन हुअा। व्याख्यान माला में विषय विशेषज्ञाें ने महिला अधिकार, स्वास्थ्य व कानूनी जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार स्टाॅल्स लगाई गई। महिलाअाें के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर दवा दी गई। कार्यक्रम के अाखिर में फूलाें की हाेली खेली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवार न्यायालय के मजिस्ट्रेट सतीश काैशिक ने की। एएसअाई सुशीला मीणा ने महिलाअाें काे पुलिस संबंधित, डाॅ. जयंत थरेजा ने नशा के दुष्परिणाम व नशा मुक्ति के उपाय की जानकारी दी। मुख्य समन्वयक मनीषा भान गंजू ने बताया कि इस अवसर पर महिलाअाें के लिए नृत्य, रंगाेली व मेहंदी प्रतियाेगिता का अायाेजित की गई। नृत्य प्रतियाेगिता में सिल्की प्रथम, नीलम द्वितीय व निशा तृतीय रही।
रंगाेली में मंदाेदरी प्रथम, सविता द्वितीय व प्रीति तृतीय रही। मेहंदी में नीतू प्रथम, कुसुम द्वितीय व संजना तृतीय रही। विजेताअाें काे पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्राइवेट अस्पतालाें की अाेर से लगाए गए शिविर में बीपी, शूगर, ब्लड प्रेशर, माेटापा की निशुल्क जांच की गई। परिवार सेवा समिति की अाेर से लगाए गए शिविर में महिलाअाें काे छाेटा परिवार सुख परिवार का संदेश के साथ छाेटे परिवार रखने के विभिन्न उपायाें की जानकारी दी गई। विभिन्न संस्थाअाें की अाेर से खानपान, हैंडीक्राफ्ट के सामान, लैंप, पापड मसाले, अचार जूट बैग, साड़ी, सलवार सूट, कुशन व साेफा कवर, बेबी गिफ्ट पैक, हर्बल प्राेडेक्ट, श्रंगार की सामग्री, जल प्रबंधन, कृषि विकास की स्टाॅल्स लगाई गई। कार्यक्रम में अाई महिलाअाें ने खरीदारी भी की। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता थीं। संचालन शम्मी सेतिया ने किया।