पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Many Programs Will Be Held From Today On The Anniversary Of Dandi Yatra

दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर अाज से हाेंगे कई कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयन्ती वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में 12 मार्च से दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है, जो प्रथम दिवस 12 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन का शुभारम्भ करवाएंगे। कार्यक्रम मन्नी का बड़ विद्यालय अलवर में आयोजित किया जाएगा। वहीं, अन्य कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमानुसार दूसरे दिन गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, चाैथे दिन चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता व पांचवें दिन निबंध प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी तरह कार्यक्रम के छठे दिन भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता व सातवें दिन महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार व समापन कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर ये सभी कार्यक्रम ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी आयोजित करवाएंगे। इस संबंध में बुधवार काे हुई बैठक में एडीएम प्रथम रामचरण शर्मा भी उपस्थित थे। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अलवर के मनोनीत सह संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक स्तरीय सह संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...