पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karana News Rajasthan News Marble Merchant Was On Target Shooters Killed Another 3 Arrested

निशाने पर था मार्बल व्यापारी, शूटरों ने दूसरे को मार डाला, 3 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मकराना में 3 मार्च को हुई घटना का खुलासा

मकराना में 3 मार्च को फायरिंग की घटना में शार्प शूटरों का निशाना एक व्यापारी था। संयोग ही रहा कि व्यापारी की कार से पहले डीडवाना से बारात में आए मोहम्मद फिरोज बल्खी व उसके साथियों की कार शूट किए जाने वाली प्रस्तावित जगह पर आकर रुक गई। शूटर बाहर के है जबकि उन्हें टारगेट की पहचान मकराना का ही एक अपराधी आरीफ लंगड़ा बताने वाला था। इसकी घटना के वक्त कहासुनी फिरोज से हुई एवं शूटरों ने उसे ही टारगेट मानते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर भून डाला। पुलिस ने घटना के पांच दिन के भीतर मामले का पर्दाफाश किया, जिसमें वारदात का पूरा घटनाक्रम फिल्मी अंदाज में बुना गया था। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर तीन जनों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी हंै। मामले के अनुसार 3 मार्च को फिरोज बल्खी अपने साथी नवाब अली, यूसुफ, अबरार, असलम व फिरोज अहमद के साथ मकराना में शादी समारोह में शामिल होकर वापस स्विफ्ट कार से डीडवाना जा रहा था। रात्रि करीब 8:15 बजे फायरिंग में उसकी हत्या हो गई।

वारदात के बाद पुलिस ने अनुसंधान के दौरान दुकानों, ढाबों व रास्तों पर मौजूद घरों व सीसीटीवी फुटेज खंगाले व हमलावरों के बारे में जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि पल्सर बाइक पर आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...