पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ौदामेव | गांव गंडूरा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी से लटकाकर हत्या कर दी। थाना एएसआई पप्पू सिंह मीणा ने बताया कि मृतका के भाई सवाई तेज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 2 बहनों की शादी वर्ष 2008 में गंडूरा के संजय व राधाकिशन से हुई थी। छोटी बहन को शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी ससुराल वाले पति, ससुर, जेठ, जिठानी दहेज को लेकर परेशान करने लगे। इसके कारण उसकी बहन बबीता को मंगलवार को उसकी ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार दिया। जिसको बड़ौदा मेव के सीएचसी लाया गया। गोविंदगढ़ में बुधवार को पुलिस ने बबीता का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...