सामूहिक विवाह सम्मेलन 7 मई को
गढ़ीसवाईराम| कस्बे के निकटवर्ती नंगेश्वरधाम माचाड़ी पर शुक्रवार को जांगिड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष लिच्छोराम जांगिड़ ने बताया कि बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन सात मई को नंगेश्वरधाम माचाड़ी पर होना तय किया गया है। इसके लिए जोड़ों का पंजीयन कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान जगदीश प्रसाद, सुरेश चंद, मुरारी लाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।