पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Mayank Of Alwar Ranked 5th In The Country In Gate 2020 Said Not Expected

गेट-2020 में अलवर के मयंक की देश में 5वीं रैंक, कहा-उम्मीद नहीं थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईआईटी दिल्ली द्वारा शुक्रवार को जारी गेट 2020 के परीक्षा परिणाम में शहर के स्कीम 10ए निवासी मयंक गुप्ता ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल कर परिवार के साथ अलवर का नाम रोशन किया है। उसने 100 में 83.91 अंक हासिल किए हैं। मयंक के पिता अजय कुमार गुप्ता दुकानदार और मां मीना गुप्ता गृहिणी है। मयंक ने सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा कन्हैया लाल गुप्ता और भाई गौरव कुमार गुप्ता को दिया है। मयंक ने बताया कि पेपर अच्छा हुअा था, लेकिन ऑल इंडिया 5वीं रैंक अाने की उम्मीद नहीं थी। रिजल्ट आने पर एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ कि 5वीें रैंक बनी है। उन्होंने बताया कि सफलता का एक ही मूलमंत्र है मेहनत के साथ बिना स्ट्रेस के स्टडी कराे। मैं रोजाना टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करता था, कभी ब्रेक नहीं लिया। जो पढ़ता था, वह पूरे फोकस के साथ पढ़़ा ताकि बार-बार पढ़ने की जरूरत ना पड़े। मयंक ने वर्ष 2017 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल वह आईआईटी रुड़की से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।

गेट का रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स चैक करने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट appsgate.iitd.ac.in या gate.iitd.ac.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। रिजल्ट के साथ रिस्पांस शीट और प्रश्नपत्र के साथ ही गेट 2020 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवार आंसर की भी गेट की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

मयंक गुप्ता
खबरें और भी हैं...