पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar1 News Rajasthan News Meena Vikas Yuva Sangathan Celebrated Holi Meet

मीणा विकास युवा संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मिलन समारोह कल

राजगढ़| वैश्य महिला एवं महा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह 10 मार्च को आयोजित होगा। वैश्य महासमिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता ने बताया कि समारोह दोपहर 2 बजे अग्रवाल धर्मशाला में होगा।

खेड़ली| क्षेत्र के घाटा भावर हनुमान मंदिर में रामजी लाल मीणा की अध्यक्षता में मीणा विकास युवा सहयोग संगठन की बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की। साथ ही बालिका शिक्षा को बल देने के साथ शादी समारोह में अनावश्यक खर्चे को रोकने पर बल दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाई। इस दौरान सरपंच मानसिंह मीणा दारोदा, रमेश चंद मीणा कालवाड़ी, डॉ. श्याम सुंदर मीणा, विकास, विक्रम पीटीआई, दिलीप, सुरेश, राहुल, राजेश, रवि, राधेश्याम, लवकुश, करण अादि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...