विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़| राजस्थान पटवार संघ के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर राम चरण शर्मा अतिरिक्त जिला कलेक्टर अलवर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांगे पूरी नही होने पर 22 मार्च से आंदोलन करने की चेतावनी दी। पटवार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया कि पटवार मंडल ने वेतन विसंगतियों को सुधारने, एसीपी योजनांतर्गत सेवा अवधि पूर्ण करने, डीसीपी को शीघ्र करवाने तथा संगठन के साथ पूर्व में किए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अलवर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नेमीचंद मीणा, लाखन सिंह, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।