पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Laxmangarh News Rajasthan News Memorandum Submitted Regarding Liquor Contracts And Warehouse Closures In Vegetable Market Premises

सब्जी मंडी परिसर में शराब ठेके व गोदाम बंद को लेकर सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवैध शराब की दुकानों को हटाने की मांग

थानागाजी| कस्बे में अलवर बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से चल रही मांस व शराब की दुकानों को बंद करवाने की मांग ग्रामीणों ने की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे बाईपास मार्ग पर चल रही होटल में शराब व मांस बिना लाइसेंस परोसा जा रहा हैं। शराबी यहां दुकानों व थड़ियों में शराब पीकर उत्पात मचाते है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

राजगढ़| कस्बे के सब्जी मंडी परिसर में शराब ठेके व गोदाम बंद किए जाने को लेकर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में शहर वासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार महेंद्र गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 5 स्थित सब्जी मंडी में संचालित शराब के ठेके पर सेल्समैन की ओर से बिठाकर शराब पिलाई जाती है।

ठेके पर असामाजिक व्यक्तियों के एकत्रित होने से आमजन परेशान है। सब्जी मंडी में आने-जाने वाले महिला-पुरुष को अभद्रता का भी सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी वाशिंदों की ओर से ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। वाशिंदों ने प्रशासन से सब्जी मंडी में कोई भी शराब के ठेके या दुकान खोलने की अनुमति नही देने व परिसर को शराब से मुक्त रखने की मांग की है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, पार्षद राजेश शर्मा, जितेंद्र सैनी, सुषमा व पुष्पा सहित अन्य महिला-पुरुष मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...