पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Laxmangarh News Rajasthan News Memorandum Submitted To Sdm To Remove Encroachment From Cremation Grounds

श्मशान के रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्मशान घाट रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन देते वाशिंदे।

राजगढ़| कस्बे के वार्ड नंबर 2 माताजी का नाला श्मशान घाट के रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को लेकर पार्षद राजेश शर्मा के नेतृत्व में वाशिंदों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि श्मशान घाट को जाने वाले आम रास्ते में कुछ प्रभावशाली लोगों ने पक्का निर्माण कर रास्ते को सकरा कर दिया। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी वाशिंदों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वाशिंदों ने श्मशान घाट के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, हीरालाल, छगनलाल, सुखलाल, जयराम, रामचन्द्र, मंगलराम व बद्रीप्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...