पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

82 गांवों में 33% से अधिक फसल खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाेलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेती प्रभारी मंत्री ममता भूपेश।

अलवर | जिले की प्रभारी व महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार), जन अभाव निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग राज्य मंत्री ममता भूपेश ने रविवार काे राजगढ़, मालाखेड़ा, थानागाजी तथा अलवर उपखंड क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अब तक हुए सर्वे के आधार पर जिले के 82 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबे की रिपोर्ट आई है। उनके साथ विधायक कांति मीना, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम रामचरण शर्मा, थानागाजी पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी तथा उपखण्ड अधिकारी माैजूद थे। ग्रामीणाें से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में फसलों का जायजा लेने के लिए मंत्रियों को जिलों में भेजा है। संकट की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। सरकार किसानों को हुए नुकसान का अधिक से अधिक मुआवजा देगी। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। अगर इस कार्य में कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों की बैठक ली: प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने सर्किट हाउस में कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओलावृष्टि एवं कोरोना वायरस के संबंध में चर्चा की।
खबरें और भी हैं...