पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar1 News Rajasthan News More Than 33 Percent Of Crop Loss In 82 Villages

82 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की प्रभारी व महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार), जन अभाव निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग राज्य मंत्री ममता भूपेश ने रविवार काे राजगढ़, मालाखेड़ा, थानागाजी तथा अलवर उपखंड क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अब तक हुए सर्वे के आधार पर जिले के 82 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबे की रिपोर्ट आई है। उनके साथ विधायक कांति मीना, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम रामचरण शर्मा, थानागाजी पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी तथा उपखण्ड अधिकारी माैजूद थे।

ग्रामीणाें से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में फसलों का जायजा लेने के लिए मंत्रियों को जिलों में भेजा है। संकट की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। सरकार किसानों को हुए नुकसान का अधिक से अधिक मुआवजा देगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। अगर इस कार्य में कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मालाखेड़ा क्षेत्र के भजीट, सालपुरी एवं मदनपुरी गांव में ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फसल में हुए नुकसान का सर्वे कर अन्तिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को उपलब्ध करा दी जाएगी। सर्वे में यदि किसी किसान का खेत छूट जाता है तो वह कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी से सम्पर्क कर सर्वे करा सकता है। राज्य सरकार सजगता से कार्य कर रही है और क्रैश क्रोप को भी जो नुकसान हुआ है, उन्हें भी सहायता दी जाएगी। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से जहां 33 प्रतिशत से कम खराबा हुआ है, उन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग अलग से सर्वे करवा रहा है।

सालपुरी में नलकूप लगाने के निर्देश : सालपुरी गांव की महिलाओं की मांग पर विद्यालय के पास प्रभारी मंत्री ने एक नलकूप लगाए जाने के लिए अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि जब तक नलकूप नहीं लगाया जाता, तब तक टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाई जाए।

सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली: प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने सर्किट हाउस में कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ओलावृष्टि एवं कोरोना वायरस के संबंध में चर्चा की। बैठक में नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी माैजूद थे।

कठूमर विधायक ने किया 16 गांवों का निरीक्षण

कठूमर| क्षेत्र के 153 गांवों में हल्का पटवारियों ने सर्वे किया। जिसमें 109 गांवों में फसल खराब होना पाया। वहीं, विधायक बाबूलाल बैरवा ने ओलावृष्टि से प्रभावित 16 गांवों का दौरा किया और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। तहसीलदार भोलाराम ने बताया कि 59 गांवों में 25 प्रतिशत से कम, 4 गांवों में 25 से अधिक और 19 गांवों 33 से 50 प्रतिशत तक फसलों में नुकसान हुआ है। विधायक ने बताया कि रविवार को मसारी, हनीपुर, रेटा, कठूमर, टीकरी बराडा, मैथना, मूडिया, भरीथल, सामौली, खेडामैदा, बसेठ, भनोखर, कालवाड़ी, पीपपलखेड़ा, सौंखर, सौंखरी आदि गांवों का दौरा किया।

पिनान: रैणी तहसीलदार रामधन महावर, नायब तहसीलदार मोहन लाल शर्मा ने पिनान, माचाड़ी व पाटन गिरदावर सर्किल के गांवों में बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि पटवारियों को खराब फसलों का वास्तविक आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। हरसौली: किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया व तहसीलदार भरत लाल कटारा ने रविवार को हरसौली, पतलीया, झाड़का, जटियाणा, हासपुर सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर फसल खराबे का जायजा लिया। विधायक ने किसानों को शीघ्र राहत दिए जाने का भरोसा दिलाया। तहसीलदार ने बताया कि 20 मार्च तक विशेष गिरदावरी सर्वे किया जाएगा और आंकलन कर राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

खैरथल: विधायक दीपचंद खैरिया ने रविवार काे काेटकासिम क्षेत्र के हरसौली, रामनगर, किरवारी, झरियाणा, शहजादपुर, बघेरी खुर्द, बघेरी कलां, नगली जाटान, पतलिया, झाड़का, हांसपुर कलां, हांसपुर खुर्द, भोजपुर अादि गांवाें का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दाैरान तहसीलदार कोटकासिम, नायब तहसीलदार हरसौली व पटवारी माैजूद रहे।

नारायणपुर: ग्राम पंचायत मुण्डावरा, बामनवास कांकड़ सहित अन्य गांवाें में फसलों में हुए नुकसान का पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने जायजा लिया। उन्हाेंने थानागाजी एसडीएम अजय आर्य से फोन पर बात कर किसानों को उचित मुआवजा शीघ्र दिलवाने काे कहा है।

अाेलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेती प्रभारी मंत्री ममता भूपेश।
खबरें और भी हैं...