अलवर| भाजपा सांसद जसकाैर मीणा की थानागाजी क्षेत्र में 14 अक्टूबर काे गांधी संकल्प यात्रा सुबह 9.30 बजे बिरकड़ी से शुरू हाेगी। जिला महामंत्री अशाेक गुप्ता ने बताया कि यात्रा सुबह 10.30 बजे गाेला का बास, दाेपहर 12 बजे अजबगढ़, 1 बजे बल्लूबास, 3 बजे किशाेरी, शाम 4 बजे बामनवास पहुंचेगी। यात्रा में पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना अाैर संजय नरूका मौजूद रहेंगे।