- Hindi News
- National
- Kathumar News Rajasthan News Municipality Removed Encroachment From Common Road
नगर पालिका ने आम रास्ते से हटवाया अतिक्रमण
खेड़ली| नगरपालिका ने शुक्रवार को कस्बे के वार्ड नंबर 7 में मुख्यमंत्री कार्यालय पर अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटावाया। नगरपालिका ईओ नरसी लाल मीणा ने बताया कि कैलाश चंद सैनी द्वारा उसके पड़ोसी महेश चंद शर्मा पर आम रास्ते को रोककर अतिक्रमण करने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय पर भेजी गई थी। उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए कठूमर उपखंड अधिकारी अनिल सिंघल द्वारा तहसीलदार भोलाराम बैरवा के नेतृत्व में जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार अंकित गुप्ता, पालिका के जेईएन पवन गुप्ता सहित खेड़ली पुलिस व कर्मचारी मौजूद थे।