- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News New 2020 Will Start From March 25 The Sum Of The Economy Will Improve
25 मार्च से शुरू हाेगा नवसंवत् 2077, अर्थव्यवस्था में सुधार होने का योग
25 मार्च बुधवार काे नवसंवत् 2077 का शुभारंभ हाेगा। इस दिन दुकानाें व फैक्ट्रियाें में खाते बही बदले जाएंगे। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि इस बार यह शुभ व अनूठा संयाेग बन रहा है कि अंग्रेजी नवर्ष एक जनवरी काे बुधवार था, नवसंवत् 2077 के दिन 25 मार्च काे भी बुधवार है। नवसंवत् का राजा बुध हाेगा जबकि मंत्री पद चंद्रमा काे
मिला है।
शास्त्रानुसार मिथुन व कन्या राशि का स्वामी भी बुध है। उन्हाेंने बताया कि नवसंवत् का नाम प्रमादी हाेगा। नवसंवत् के प्रारंभ वाले दिन रेवती नक्षत्र अाैर मीन राशिगत चंद्रमा के गाेचर के समय हाे रहा है। यह देश के लिए अार्थिक विकास, विज्ञान एवं तकनीकी में उन्नति, सामाजिक व्यवस्था अाैर शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति व प्रगतिदायक हाेगा। नवसंवत् में सूर्य, चंद्रमा, बुध, गुरु, शनि ये 5 ग्रह विशेष अनुकूल व प्रभावशाली रहेंगे, जिनके प्रभाव से देश की अार्थिक स्थिति में सुधार अाैर न्याय व्यवस्था मजबूत हाेगी। इस बार अश्विन मास अधिक मास रहेगा। अधिक मास काे पुरुषाेत्तम व लाेंद का महीना भी कहते हैं। 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पुरुषाेत्तम महीना हाेगा। अधिक मास 3 साल बाद अाता है।