- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Nursing Home39s Two Patients Found Swine Flu Positive Admitted To A Suspected Ceranavirus Ward
नर्सिंग हाेम के दाे मरीज स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव मिले, एक संदिग्ध काेराेनावायरस वार्ड में भर्ती
काेराेनावायरस के खाैफ के बीच अब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। शहर में नर्सिंग हाेम के दाे मरीजाें काे रविवार काे स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव अाया है। इन्हें जुकाम-खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत हाेने पर नर्सिंग हाेम में भर्ती किया गया। वहीं सामान्य अस्पताल में काेराेनावायरस संदिग्ध एक युवती काे भर्ती किया है। अब कोरोना वायरस वार्ड में दाे संदिग्ध भर्ती हैं। नर्सिंग हाेम के डाॅ. सुनील वर्मा ने बताया कि मालवीय नगर निवासी सीमा (40) काे शनिवार काे जुकाम-खांसी व सांस लेने में दिक्कत हाेने पर नर्सिंग हाेम में भर्ती किया गया। वहीं नयाबास निवासी जयकृष्ण (60) भी इसी परेशानी काे लेकर रविवार काे भर्ती हुए। निजी लैब पर दाेनाें मरीजाें की जांच में स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव अाया। इसी नर्सिंग हाेम से 4 दिन पहले रैफर किए नयाबास के एक व्यक्ति काे भी जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल की जांच में स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव अाया है। इधर, सामान्य अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किए स्कीम 1 निवासी दंपती काे काेई लक्षण नहीं हाेने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। यह दंपती हाल ही थाइलैंड की यात्रा से लाैटे हैं। वहीं शिवाजी पार्क की काेराेनावायरस संदिग्ध 28 वर्षीय युवती काे भर्ती किया गया है। युवती गुड़गांव में जहां जाॅब करती है, वहां एक कर्मचारी काे काेराेनावायरस पाॅजिटिव अाया है। इस भय से युवती अस्पताल में जांच कराने पहुंची। उसका सैंपल जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। काेराेनावायरस वार्ड में भर्ती हुए नेपाल से लाैटे लालडिग्गी के एक व्यक्ति की रिपाेर्ट भी निगेटिव अाई। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर पर अाइसाेलेशन में रखने के निर्देश दिए हैं।
काेराेनावायरस वार्ड में 9 भर्ती, 8 की रिपाेर्ट निगेटिव
राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के काेराेनावायरस वार्ड में इस महीने 9 संदिग्धाें काे भर्ती किया गया है। इन सभी की निगेटिव जांच रिपाेर्ट अाने पर उन्हें डिस्चार्ज कर 28 दिन तक हाेम अाइसाेलेशन में रखने के निर्देश दिए हैं। ये एेसे संदिग्ध थे, जाे विदेश यात्रा सेे अाए या एयरपाेर्ट पर विदेशियाें के संपर्क में अाए थे। सबसे पहले भर्ती हुए मालवीय नगर के मर्चेंट नेवी कर्मचारी की पहले ही निगेटिव रिपाेर्ट अा चुकी है।
18 दिन में स्वाइन फ्लू के 4 पाॅजिटिव, एक की माैत
जिले में 18 दिन में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज पाॅजिटिव अा चुके हैं, जिनमें 3 राेगी अलवर शहर के हैं। इनमें से दाे यहां नर्सिंग हाेम में अाैर एक जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। सबसे पहले स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव अाए मुंडावर क्षेत्र के एक युवक की 20 फरवरी काे माैत हाे चुकी है। यह युवक जयपुर में रहकर रीट की तैयारी कर रहा था,।