पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News On The Orders Of Cm Ministers Listened To The Pain Of Farmers Up To 80 Of The Crops

सीएम के अादेश पर मंत्रियों ने सुनी किसानाें की पीड़ा, फसलों में 80% तक खराबा माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा में मंत्री के सामने महिला रो पड़ी।

जयपुर | मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत के निर्देश के बाद रविवार काे प्रभारी मंत्री अपने-अपने अाेलावृष्टि प्रभावित जिलाें में पहुंचे अाैर किसानाें की पीड़ा सुनी। मंत्रियाें के सामने कई जगह अपना दर्द बताते हुए किसानाें की अांखें नम हाे गईं। अधिकांश जगह 30 से 80 फीसदी तक फसलें खराब हाेने की जानकारी सामने अाई। जयपुर के प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल ने सिरसी क्षेत्र, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह ने बूंदी, वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने बीकानेर, ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने जैसलमेर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने अलवर व दाैसा, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने बूंदी तथा शिक्षा राज्यमंत्री गाेविंद सिंह डाेटासरा ने गंगानगर में नुकसान का जायजा लिया। मंत्रियाें ने अधिकारियाें काे निर्देश दिए कि 33 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले क्षेत्रों की विशेष गिरादावरी रिपोर्ट 16 मार्च पूरी कर ली जाए। बता दें कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियाें काे अपने प्रभार वाले जिलाें में जाकर किसानाें से मुलाकात कर फसलाें के नुकसान का जायजा लें।
खबरें और भी हैं...