पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Rajasthan News One Person Injured In A Collision With A Van And Truck

वैन व ट्रक की टक्कर में घायल एक जने की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़| नौगांवा मार्ग स्थित भाव सैयद मंदिर के समीप ट्रक व वैन की टक्कर में घायल हुए दो जनों में से एक खुर्शीद पुत्र कासम फकीर की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 मार्च को हुई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल खुर्शीद का दूसरा साथी मुकेश सैनी निवासी रामबास का फिलहाल एसएमस जयपुर में इलाज चल रहा है।मृतक खुर्शीद के पिता कासम पुत्र इस्माइल फकीर निवासी रामबास थाना गोविंदगढ़ ने रविवार को घटना को लेकर रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पुत्र गांव के ही अपने साथी मुकेश सैनी के साथ रसगण जा रहा था। सुबह साढ़े तीन बजे सामने तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से वैन को टक्कर मार दी। इससे दोनों वैन में बुरी तरह फंस गए। जिन्हें राहगीरों ने वैन से निकालकर अलवर अस्पताल भेजा। यहां मुकेश सैनी व खुर्शीद की हालत गंभीर होने पर दोनों को जयपुर भर्ती कराया गया।
खबरें और भी हैं...