- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Online Registration Of Amarnath Yatra Will Be From April 1
अमरनाथ यात्रा के अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से होंगे
श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने अमरनाथ यात्रा की तिथि घोषित कर दी है। इस बार 23 जून से यात्रा प्रारंभ हाेकर 3 अगस्त तक यानी 42 चलेगी। एक अप्रैल से यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हाेंगे। यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। यात्री के 5 फोटो भी लगेंगे। इनमें से मेडिकल फार्म व अावेदन पत्र पर एक-एक व कार्ड पर 3 फाेटाे लगेंगे। फिलहाल बैंकों द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं हुई है। अलवर जिले के श्रद्धालुअाें के रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बाेर्ड ने यस बैंक की दाे शाखाअाें काे अधिकृत किया है। इनमें अलवर शहर में स्कीम दाे व रीकाे इंड्रस्टीज एरिया भिवाड़ी स्थित शाखा शामिल है। जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास व स्टेशन के पास वैष्णोधाम से यात्री रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। स्कीम दाे स्थित यस बैंक की अधिकारी विशाखा काैशिक ने बताया कि पिछले साल इस शाखा से करीब 500 श्रद्धालुअाें ने रजिस्ट्रेशन कराया था। श्री अमरनाथ श्राइन बाेर्ड की अाेर से 13 से 75 साल तक के स्वस्थ्य व्यक्ति काे यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला नहीं जा सकेंगी। जिले के अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुअाें के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने के लिए श्राइन बाेर्ड ने कालाकुअां स्थित सेटेलाइट हाॅस्पिटल के चाइल्ड स्पेलिस्ट/ फिजीशियन/ मेडिकल अाॅफिसर काे अधिकृत किया है। श्रद्धालुअाें काे अपने साथ ऊनी कपड़े, एक छतरी, बरसाती, जूते, जैकेट, ऊनी जुराब रखने की सलाह दी गई है। जेब में पहचान-पत्र के साथ एक पर्ची रखें, जिसमें आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो।