- Hindi News
- National
- Laxmangarh News Rajasthan News Patwar Division Submitted Memorandum To Sdm On Various Demands
पटवार मंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़| पटवार मंडल के तत्वाधान में बुधवार को पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पटवार मंडल के अध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया कि वेतन विसंगतियों को सुधारने, एसीपी योजनांतर्गत सेवा अवधि पूर्ण करने, डीसीपी को शीघ्र करवाने तथा संगठन के साथ पूर्व में किए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मांगें पूरी नही होने पर 22 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर पटवार मंडल के सभी पटवारी उपस्थित थे।