अस्पतालाें में पीसीवी टीकाकरण शुरू
अलवर| राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत पीसीवी वैक्सीन के टीके लगाने का शुभारम्भ शुक्रवार काे राजकीय गीतानन्द शिशु चिकित्सालय अलवर से किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश मीना ने बताया कि सरकार की ओर से राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। पीसीवी वैक्सीन 6 सप्ताह, 14 सप्ताह एवं 9 माह की उम्र के बच्चों को राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर नि:शुल्क लगाए जा रहे हैं। इन टीकों को सभी लोगों द्वारा अपने बच्चों को आवश्यक रूप से लगवाना चाहिए जिससे बच्चा स्वस्थ रहे।