पीसीवी वैक्सीन के टीके लगाने का शुभारंभ आज
अलवर | जिले में राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पीसीवी वैक्सीन के टीके लगाने का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 9 बजे राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय से किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. ओपी मीना ने बताया कि 6 सप्ताह, 14 सप्ताह एवं 9 माह के बच्चों को ये वैक्सीन राजकीय चिकित्सालयों में 13 मार्च से मुफ्त लगाए जाएंगे।