पीजी कक्षाओं की मुख्य परीक्षा अप्रैल में होगी
अलवर| मत्स्य विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों में पीजी कक्षाओं के विभिन्न विषयों में अध्ययनरत छात्रों की मुख्य परीक्षा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में और प्रायोगिक परीक्षा इसी माह में एक सप्ताह के भीतर शुरू होंगी। परीक्षा लगभग डेढ़ से दो माह तक चलेगी, जिसमें करीब 75 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यवाहक कुलसचिव रोहिताश्व यादव ने बताया कि पीजी कक्षाओं की परीक्षा को लेकर समय सारणी तैयार की जा रही है। परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। कुलपति के अंतिम निर्णय के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल होने दिया जाएगा, जिनकी इस सत्र में 75 प्रतिशत उपस्थिति हाेगी। इधर, विवि की यूजी कक्षाओं के विषयों की मुख्य परीक्षा 12 मार्च से शुरू हो गई है।