मंदिर में फागाेत्सव का आयोजन
अलवर| मनुमार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार काे फागाेत्सव मनाया गया। इस अवसर पर फूलाें की होली का आयोजन हुअा। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मीनारायण के साथ फूलाें की होली खेली। भजन मंडली ने भजनाें की प्रस्तुति दी। पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का अभिषेक किया और नई पाेशाक पहनाई गई। इस अवसर पर मंदिर काे फूलाें और गुब्बाराें से सजाया गया। कार्यक्रम में तनुजा शर्मा, सुमन राजपूत, गंगा वर्मा, कृष्णा खंडेलवाल, शीला, बीना सैन, गीता उपस्थित थी।
अलवर. लक्ष्मीनारायण मंदिर में फागाेत्सव के दाैरान माैजूद श्रद्धालु।