- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Phagotsav Celebrated In Dwarkadhish Temple Holi Played With Flowers
द्वारकाधीश मंदिर में मनाया फागोत्सव, फूलों से खेली होली
अलवर| साउंड ऑफ रिदम ग्रुप की ओर से द्वारकाधीश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन हुअा। इस दौरान चंदन का तिलक लगाकर श्रद्धालुअाें ने फूलाें से हाेली खेली। ग्रुप के संस्थापक धीरेंद्र गुप्ता ने रहम मांगता हूं... गीत की प्रस्तुति दी। पंडित सुधीर संगीत भारती संस्थान के विद्यार्थियों ने भजन सुनाया। ग्रुप के निदेशक कमलकांत शर्मा, भजन गायक सलीम खान व मोहन यदुवंशी ने भी हाेली के भजनों की प्रस्तुति दी। संस्थापक पंडित राम रसिक द्वारा की गई गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुअा। किशाेर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में जलालुद्दीन खान, देवकीनंदन, श्रवण, केशव शर्मा, कपिल मदान, विनोद कुमार, सोनू शर्मा, रतनदीप भारद्वाज सहित अन्य लोग माैजूद थे।