- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Phule39s Death Anniversary Celebrated As Inspiration Day
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई फुले की पुण्यतिथि
सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर अायाेजित कार्यक्रम में उपस्थित लाेग।
अलवर| जिला सैनी महासभा की अाेर से बुधवार को काशीराम का चौराहा के पास स्थित सैनी समाज सभा भवन में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सावित्री बाई फुले के जीवन आदर्श तथा महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन अाैर समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं रूढ़िवादी प्रथाओं को समाप्त कर शिक्षा की अलख जगाने से ही समाज का विकास संभव है, तभी महिलाओं, दलितों व पिछड़ों को समाज में समान दर्जा दिलाया जा सकता है। इस दौरान सावित्री बाई फुले के जीवन पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। जिला सैनी महासभा युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र खुराडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला सैनी महासभा जिलाध्यक्ष पूरण मल सैनी, सैनी समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष प्रताप सैनी, सैनी छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सैनी, कुरीति निवारण समिति अध्यक्ष रमेश चंद सैनी, पार्षद सुमन सैनी व पिंकी रानी सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। महासभा महामंत्री लक्ष्मण सिंह सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।