महिलाअाें की सहायता करने की ली शपथ
अलवर| आकाशी तरंगें की अाेर से महिला दिवस मनाया गया। इसमें जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करने की शपथ ली गई। संचालन दिव्या कपूर ने किया। कार्यक्रम संयोजिका रानी कारगवाल ने अाभार जताया। इसी प्रकार अरावली स्पाेर्ट्स अकादमी की अाेर से महिलाओं का सम्मान किया गया। संरक्षक बिशन कालरा ने बताया कि रीता माथुर, मीनाक्षी राजवंश, श्वेता शेखावत, सरिता भाटिया, अनुरंजिता गुप्ता, शैली नरूला, माया खंडेलवाल तथा ज्याेति शर्मा का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहन ममता थी।