पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस अधिकारियाें ने जवानों के साथ खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर. एसपी परिस देशमुख पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलते हुए।

अलवर| पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों में बुधवार को पुलिस कर्मियों की ओर होली खेली गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीजे पर फिल्मी गानों की धुनों पर पुलिस जवानाें अाैर अधिकारियों ने जमकर डांस किया और एक-दूसरे के रंग व गुलाल लगाकर गले मिले। इस दाैरान एसपी परिस देशमुख, एएसपी ग्रामीण बिशनाराम विश्नोई, सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदोलिया सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानाें के साथ होली खेली और उन्हें मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि होली व धुलंडी पर्व पर पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा में तैनात रहे। इस कारण पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन रंगाें की हाेली खेली।
खबरें और भी हैं...