- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Police Personnel Befriending Criminals Will Be Able To Complain On Whatsapp
अपराधियों से दोस्ती वाले पुलिस कर्मियों की शिकायत वाट्सएप पर हो सकेगी
अलवर | पुलिस और अपराधियों के बीच सांठगांठ व अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की शिकायत अब आप वाट्सएप नंबर व ईमेल से कर सकते हैं। संगठित अपराधों में शामिल पुलिस कर्मियों की शिकायत एसपी ऑफिस के बाहर लगी शिकायत पेटिका के जरिएे की जा सकती है। यह अपील एसपी परिस देशमुख ने पुलिस मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद आमजन से की है। एसपी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले पुलिस कर्मियों की शिकायत वाट्सएप नंबर 8764502201 या मेल आईडी spalwarcomplaint@gmail.com पर कर सकता है। ऐसे पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराध व अपराधियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0144-2338200, मोबाइल नंबर 8764874042, 8764874047, 8764874048, 8764874049 व वाट्सएप नंबर 9829934822 पर जानकारी दे सकते हंै। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।