- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Pramod Dangi Who Became The General Secretary Of Rkta Supported The Trade Union
आरकेटीए के महासचिव बने प्रमोद डांगी, मजदूर संघ को समर्थन दिया
जयपुर| रेल कर्मचारी ट्रैकमैन एसोसिएशन (आरकेटीए) की हाल ही में भोपाल में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में जयपुर मंडल के प्रमोद डांगी को एसोसिएशन का महासचिव चुना गया। अधिवेशन में उत्तर पश्चिम रेलवे सहित देशभर के 17 जोन से 50 हजार से भी अधिक ट्रैकमैन शामिल हुए। रविवार को जयपुर पहुंचने के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां ट्रैकमैन और अन्य रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये समय खुद के अस्तित्व को बचाने का है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर रेल निजीकरण के खिलाफ लगातार विरोध करते रहना चाहिए। तो वहीं डांगी ने आगामी मान्यता चुनाव में मजदूर संघ को समर्थन देने की भी घोषणा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कविया, संयुक्त सचिव मोहन पूनिया सहित बडी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।