पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Rajasthan News Ramgarh39s Dirty Water Creates Trouble For Khedi Village Memorandum Submitted To Sdm

रामगढ़ का गंदा पानी खेड़ी गांव के लिए बना मुसीबत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़. रामगढ़-खेड़ी सड़क मार्ग पर भरा गंदा पानी।

रामगढ़| कस्बे से निकलने वाला गंदा पानी खेड़ी गांव के ग्रामीणाें, सड़क मार्ग की काॅलाेनियाें व स्कूली बच्चाें के लिए मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुरुवार काे एसडीएम रेनु मीणा काे ज्ञापन साैंपते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। विश्वेंद्र सिंह, राहुल जाट व राजेंद्र अादि ने ज्ञापन में बताया कि रामगढ़ कस्बे का गंदा पानी बस स्टैंड स्थित पुलिया से हाेकर खेड़ी मार्ग पर छाेड़ा जा रहा है। 5 वर्ष पहले तक इस मार्ग पर बंजर जमीन व खाली प्लाट्स थे। जिसके चलते गंदा पानी इनमें चला जाता था। लेकिन जैसे-जैसे सड़क मार्ग के किनारे अाबादी बसना प्रारंभ हुअा। गंदा पानी सड़क किनारे कच्चे मार्ग से मुख्य सड़क पर अाना शुरू हाे गया है।

बरसात के समय कीचड़ युक्त पानी सड़क पर अाने से खेड़ी मार्ग अवरुद्ध हाे जाता है और स्कूली बच्चाें सहित ग्रामीणाें को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एेसे में इस पानी के लिए उचित प्रबंधन सहित स्थान चिन्हित करवाना अावश्यक है। ग्रामीणाें ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हाेने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिस पर एसडीएम ने ग्रामीणाें काे समाधान का अाश्वासन दिया है। इस दाैरान एडवाेकेट दिलीप चाैधरी, महेंद्र सिंह, मनाेहर सिंह, माधव सिंह, नरेंद्र सिंह फाैजी, नंदकिशाेर, सिंधुराज खूटेला, जितेंद्र चाैधरी, इलियाश खान, प्रद्युम्न सिंह, कपिल जाट, अजीत कुमार, राजेंद्र सिंह, निरंजन सैनी, विश्वेंद्र सिंह, राहुल चाैधरी सहित अनेक लाेग माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...