- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Ramotsav Will Be Celebrated At The Block Level
प्रखंड स्तर पर मनाया जाएगा रामाेत्सव
विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल की शुक्रवार काे केशव कृपा संघ कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार करने व ग्राम समितियाें का गठन करने का निर्णय लिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि प्रखंड स्तर पर रामाेत्सव कार्यक्रम अायाेजित किया जाएगा। 14 प्रखंडाें में अलग अलग दिन मनाया जाएगा। बैठक में प्रांत सहमंत्री राजेश ने विचार रखे। बैठक में विहिप जिलाध्यक्ष केशव चंद्र शर्मा, जिला मंत्री केशराम धाकड़, जिला उपाध्यक्ष पूरण गाेपालिया, जिला सेवा प्रमुख भारत मामाेडिया, मातृ शक्ति जिला सह संयाेजिका रचना गाेयल, बजरंगदल के विभाग संयाेजक प्रेम सिंह राजावत सहित अन्य माैजूद थे।
अलवर. विश्व हिंदू परिषद की बैठक के दौरान मौजूद सदस्य।