पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणवीर हुए बावले, ट्रम्प ने मारा मौके पर चौका**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केरिकेचर: गोविंद लाहोटी कुमार

महेंद्र सिंह धोनी

उपाधि:
हेलीकाॅप्टर बाबा


बड़े-बड़े बॉलर की

सूरत हो जाती थी रोनी

टीम में कब आओगे

आखिरी ओवर में मारने धोनी

नरेंद्र मोदी | उपाधि: असली चौकीदार

न खाऊंगा, न खाने दूंगा, दुनियाभर में जाऊंगा

कहीं गड़बड़ हुई, तो नेहरू की क्लास लगाऊंगा।

अमित शाह | उपाधि: मोटा भाई
**

कश्मीर के दुश्मनों

को मारा सोटा भाई,

महबूबा रोने लगी

बस कर मोटा भाई।

आंख दिखाते थे

कभी आज हो गए मौन,

अब्दुल्ला कहने लगे

मैं हूं छोटा भाई।

डोनाल्ड ट्रंप

उपाधि: मौके पर चौके वाला दोस्त

आया हूं तेरे दर पे,

ऐ मोदी मेरे यार

अमेरिका में बनवा दे,

फिर से मेरी सरकार।

रणवीर सिंह

उपाधि: खिलजी बावला

शादी के बाद का दुःख

किसी से न भी कहा जाए

पद्मावत् की लगी हाय,

बाजीराव से बने गली बॉय

अब क्या पहना है, क्यों पहना है

कोई समझ न पाए।

दीपिका

उपाधि: छपाक गर्ल

हो गई है

फिल्म फ्लॉप मेरी

अब न जाऊं जेएनयू,

इससे पहले थी

सब फिल्म टॉप मेरी,

अब न जाऊं जेएनयू।

निर्मला सीतारमण

उपाधि: अर्थशास्त्री दीदी

बैंकों की हालत खस्ता,

जीडीपी पहुंचा चार

अर्थशास्त्री दीदी ने

जब से पकड़ी पतवार।

विराट कोहली

उपाधि: रन मैन

न्यूजीलैंड के पिच पर

कोहली दिखा न पाए रंग

देख प्रदर्शन सबसे

ज्यादा हुई अनुष्का दंग।

नीतीश कुमार | उपाधि: मास्टर हवाबाज़

मुंह में भर कर हवा फूंकने को फिर से तैयार

लालू जी के लालटेन में तेल नहीं है यार।

मुकेश अम्बानी

उपाधि: सबका अन्न डाटा

फ्री में देकर इंटरनेट

अब पैसे लिए जा रहे हैं

जियो-जियो बोलकर खुद

मौज किए जा रहे हैं।

चिदम्बरम

उपाधि: द ग्रेट लुंगी मैन

टू जी, थ्री जी घोटाले में

नाम आ गया आगे

सीबीआई भी चकराई

जब लुंगी में भागे।

अरविन्द केजरीवाल

उपाधि: धरने वाले बाबा

सीएम हूं दिल्ली का,

पीएम से ऐंठ जाऊंगा

ज्यादा बोलोगे तो

धरने पे बैठ जाऊंगा।

राहुल गांधी

उपाधि: आलू से सोना बनाने वाले वैज्ञानिक

ताक पर रख के

अपनी साख चला जाऊंगा

छोड़ संसद को

बैंकॉक चला जाऊंगा।

होली के दिन हंसी-ठिठोली न हो, ऐसा संभव नहीं है। ये देश-दुनिया के जाने-माने लोग हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये होली के दिन हमारे व्यंग्य रंग से बच जाएंगे। इसीलिए हमने इन सेलिब्रिटीज को कुछ उपाधियां दी हैं। हमारे मनगढ़ंत सूत्रों ने बताया कि इन्हें लंबे समय से इस उपाधि का इंतजार था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो कहा है कि मैं पिछले दिनों उपाधि लेने ही भारत आया था। रणवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि मेरी उपाधि मेरे फैशन डिजाइनर को समर्पित है-

हास्य उपाधियां**

आज मशहूर हास्य कवि डॉ. सुनील जोगी देश-दुनिया के बड़े सितारों को उपाधियां बांट रहे हैं**

डॉ. सुनील जोगी
खबरें और भी हैं...