- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Road Lights In Most Areas Of The City Deteriorated Contract Workers Did Not Work For Three Days
शहर के ज्यादातर इलाकों में रोड लाइट खराब, तीन दिन तक काम पर नहीं आए ठेका कर्मचारी
शहर के अधिकतर इलाकों में रोड लाइट खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि खराब रोड लाइट सुधारने वाली ठेका कंपनी के कर्मचारी लगातार तीन दिन तक काम पर नहीं आए। शुक्रवार को कुछ ही कर्मचारी काम पर आए। दो टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया, लेकिन व्यवस्था में पूरी तरह से सुधार नहीं हो पाया। नगर परिषद की राेशनी शाखा के प्रभारी एवं जेईएन मिंटू मीणा का कहना है कि हम ठेका कंपनी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, क्योंकि ठेका प्रदेश स्तर पर डीएलबी ने किया है। उसे ही अधिकार है कि वह ठेका निरस्त करे। हम केवल नोटिस दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार काे भी आंशिक रूप से काम हुअा। शहर में दो से ढाई हजार की संख्या में राेड लाइट खराब पड़ी हैं। इधर, लोगों का कहना है कि खराब रोडलाइट की संख्या 4 से 5 हजार तक है। शहर के 29 हजार से अधिक राेड लाइट हैं। नगर परिषद की राेशनी शाखा से मिली जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी के कर्मचारी भुगतान नहीं मिलने का हवाला देते हुए हड़ताल पर हैं।
दिवाली पर भी ठेके कंपनी की अाेर से काम बंद कर दिया गया था। पिछले महीने भी एेसा ही किया था। अब तीन दिन तक हड़ताल की। शुक्रवार काे पूरे कर्मचारी काम पर नहीं अाए। लाेग हमारे पास शिकायत करते हैं। पार्षद, अधिकारी व सभापति हमें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। प्रभारी ने कहा कि शहर की राेड लाइट ठीक करने के लिए 12 टीमें हाेनी चाहिए, लेकिन मिल दाेे ही रही हैं। हमने ठेका कंपनी काे नाेटिस दिए हैं। पेनल्टी भी लगाई। इसके बावजूद उनकी कार्य शैली में सुधार नहीं हुअा है। पूर्व में नगर परिषद बाेर्ड ने ठेका निरस्त करने का निर्णय लिया था। आयुक्त ने ठेका निरस्त करने के आदेश जारी
भी किए थे, लेकिन उच्च न्यायालय ने आयुक्त के आदेशों पर राेक लगा दी थी। इसके बाद से हम ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
कर्मचारी हाेली की छुट्टी पर चले गए थे। डीएलबी से भुगतान नहीं हाेने के कारण भी काम प्रभावित हुअा है। हम टीमें बढ़ाएंगे।
- राहुल शर्मा, प्रभारी ठेका कंपनी
मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 3 माह से आ रहा गंदा पानी
शहर के मनु मार्ग हाउसिंग बाेर्ड क्षेत्र में तीन महीने से गंदे पानी की सप्लाई हाे रही है। क्षेत्र के निवासियाें ने बताया कि इस मामले में जलदाय विभाग के अधिकारियाें काे सूचित किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्र के निवासी राजेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि नलाें में गंदा व बदबूदार पानी अा रहा है।
विभाग की पाइप लाइन में नाली के आसपास लीकेज है, जिससे पाइप में नाली का गंदा पानी पहुंच रहा है। यह सप्लाई के दाैरान घराें तक पहुंच रहा है, जिससे लाेगाें के बीमार हाेने की आशंका बनी हुई है। यह समस्या क्षेत्र के संजय गांधी पार्क के अासपास अधिक है। इस संबंध में एक्सईएन रामजीत मीणा का कहना कि कुछ लीकेज मिले हैं, इन्हें ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या काे दूर किया जाएगा।
इस तरह का पानी आ रहा नलों में।
अलवर. मनु मार्ग पर रोड लाइट बंद होने से अंधेरा रहता है।