- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Sahitya Akademi Honored The Daughter In Law Of Khedli Town Aias Dheera
खेड़ली कस्बे की बहू अाईएएस धीरा को साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
साहित्य सेवा के लिए धीरा खंडेलवाल को सम्मानित करते अतिथि।
अलवर| आईएएस अधिकारी धीरा खंडेलवाल को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की आेर से उनकी साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। सन् 1986 बैच की अाईएएस अधिकारी धीरा अलवर जिले के खेड़ली निवासी आईएएस डॉ.केके खंडेलवाल की प|ी हैं। डाॅ. केके खंडेलवाल अभी हरेरा के चेयरमैन हैं।
धीरा खंडेलवाल अंबाला जिलाधीश से लेकर अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रही हैं। उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी धीरा काव्य में भी रुचि रखती हैं। उनके अब तक 14 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इनमें कदमों की लय, मुखर मौन, तारें की तरफ, नेह का दीप, माटी की महक, ओंस के मोती, सांझ सकारे, ख्यालों के खलियान व मन मुकुर आदि शामिल हैं। उन्हें यह पुरस्कार 8 मार्च को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से दिया गया। प्रख्यात साहित्यकार शमीम शर्मा का कहना है कि काव्य रचनाओं के लिए धीरा ने मीरा का बाना ओढ़ा है। संडे इंडियन पत्रिका द्वारा इनके लिए भारत की श्रेष्ठतम 101 कवयित्रियों में स्थान पाना गौरव की बात है। जहां कविताएं आजकल खत्म हो रही है, वहां धीरा ने कविता को बचाने का अच्छा प्रयास किया है। हरियाणा के पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी का कहना है कि इनकी काव्य रचना गागर में सागर भरने जैसी है। धीरा ने कहा कि मुझे काव्य लेखन के लिए आम जीवन से प्रेरणा मिली। उन्होंने जापानी काव्य विधा हाइकूशैली का भी अपने काव्य में प्रयोग किया है। यह शैली विश्व की सबसे छोटी काव्य विधा है।