सन्तदासजी महाराज का मेला कल से
हरसौली| सन्तदासजी महाराज का वार्षिक 4 दिवसीय मेला 14 से 17 मार्च तक हरसौली स्थित सन्तदास मन्दिर में भरेगा। 14 मार्च को सुबह 10 बजे रामायण पाठ आरम्भ होगा। जो 15 मार्च को सुबह 10 बजे संपन्न होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे हवन, 16 मार्च को सुबह 8 बजे हवन तथा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भंडारा व इसके बाद झांकी सहित झण्डा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में 17 मार्च को बाबा सन्तदास महाराज का मेला व कुश्ती दंगल होगा। वहीं खैरथल के श्रद्धालु शिव खण्डेलवाल ने बताया कि 16 मार्च को दोपहर 3 बजे लक्ष्मीनारायण मन्दिर से पदयात्रा सन्तदास मन्दिर के लिए रवाना होगी।