पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Sarpanch Elections In 32 Gram Panchayats Of Bansur And Neemrana Today

बानसूर व नीमराना की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बानसूर एवं नीमराना की 32 ग्राम पंचायतों में 15 मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सरपंच पद के लिए मतदान होगा। शनिवार को कला महाविद्यालय से मतदान दल इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन व अन्य मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए। बानसूर के लिए 76 पोलिंग पार्टियों के साथ 5 रिजर्व दल एवं नीमराना के लिए 60 पोलिंग पार्टियों के साथ 5 रिजर्व दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पर्यवेक्षक अनिल कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम रामचरण शर्मा, राजस्व अपील अधिकारी हरिराम मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर उत्तम सिंह शेखावत व नगर विकास के न्यास के सचिव जितेन्द्र सिंह नरूका ने मतदान दलों की रवानगी का अवलोकन किया।

बानसूर व नीमराना की ग्राम पंचायतों के कुल 1 लाख 29 हजार 91 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 67891 पुरुष व 61200 महिला मतदाता हैं। बानसूर व नीमराना ग्राम पंचायतों के लिए एक-एक एरिया मजिस्ट्रेट व आठ-आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...