पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Sarpanch Elections In 32 Gram Panchayats Of Bansur And Neemrana Tomorrow

बानसूर व नीमराना की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| पंचायत चुनाव के तहत 15 मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बानसूर व नीमराना पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए मतदान हाेगा। चुनाव कराने के लिए मतदान दल 14 मार्च को कला काॅलेज से मतदान सामग्री, इलैक्ट्रिक वोटिंग मशीन लेकर अपने मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि बानसूर व नीमराना पंचायत समिति की कुल 32 ग्राम पंचायतों में चुनाव हाेंगे। इन चुनावाें में 1.29 लाख मतदाता वाेट डाल सकेंगे। इनमें 67891 पुरुष व 61200 महिला मतदाता हैं। बानसूर पंस की 17 ग्राम पंचायतों में 76 मतदान केन्द्रों पर 76728 मतदाता वाेट डाल सकेंगे। इनमें 39777 पुरुष व 34951 महिला मतदाता हैं। नीमराना पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में 60 मतदान केन्द्रों पर 54363 कुल मतदाताअाें में से 28114 पुरुष व 26249 महिला मतदाता वाेट डाल सकेंगी। चुनावाें के लिए 1-1 एरिया और 8-8 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

चुनाव पर्यवेक्षक सर्किट हाउस में सुनेंगे शिकायतें : इन चुनावाें के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग अनिल कुमार अग्रवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक अग्रवाल आमजन की शिकायत व सुझावों की सुनवाई के लिए सर्किट हाउस अलवर के कमरा संख्या 103 में सायं 4 बजे 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में उनके मोबाइल नम्बर 6375024825 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...