- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Sarthak Family Distributed Ration Kits To 71 Older Women
सार्थक परिवार ने 71 वृद्ध महिलाओं काे बांटे राशन किट
अलवर| सार्थक परिवार की ओर से शनिवार काे भवानी ताेप चौराहा के पास स्थित पर्ल गार्डन में 19वां राशन सामग्री किट वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दाैरान 71 वृद्ध महिलाओं काे अाटा, दाल, तेल, मसाले, साबुन दिए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल गुप्ता थे। अध्यक्षता बनवारी लाल सेठी ने की। विशिष्ट अतिथि सीए नरेश गुप्ता थे। अध्यक्ष रमेशचंद गुप्ता ने बताया कि देवकीनंदन विजयवर्गीय, चन्द्र प्रकाश गर्ग, अवधेश विजय व रामबाबू गुप्ता आदि का राशन सामग्री वितरण में सहयाेग रहा।