- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Scholarship Applications Will Be Possible By 31 March
31 मार्च तक कर सकेंगे स्कॉलरशिप के आवेदन
अलवर | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन 31 मार्च तक किए जा सकेंगे। सहायक निदेशक रविकांत ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा परिणाम 29 फरवरी के बाद जारी हुआ है, उनके लिए पेपरलैस आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की तिथि पहले 11 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है।