- Hindi News
- National
- Khairthal News Rajasthan News School Children Told Sdm Teachers Do Not Come To Teach Notice To Head Of Institution
स्कूली बच्चों ने एसडीएम से कहा- शिक्षक नहीं आते पढ़ाने, संस्था प्रधान को नोटिस
क्षेत्र के तीन स्कूलों व खैरथल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को एसडीएम सीएल शर्मा ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि नांगल मौजिया के राउप्रावि में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने बताया लगातार 4 पीरियड तक कक्षा में शिक्षक पढ़ाने नही आए। इस पर संस्था प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। तरवाला विद्यालय में मीड-डे-मील का निरीक्षण के दौरान स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था नही होने पर पीएचडी के सहायक अभियंता को निर्देश दिए।
नांगल मौजिया व बासकृपालनगर के विद्यालयों का भी निरीक्षण किया तो दूध की सप्लाई नही होना पाया गया। खैरथल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी को कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहने व लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। अस्पताल में अधूरे पड़े निर्माण कार्य को लेकर अधिशाषी अधिकारी को निर्माण कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
किशनगढ़बास. स्कूल में मिड-डे-मील का निरीक्षण करते एसडीएम।