पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News See This Is How Government Work Is Done Water Pipeline Laid On The Road People Are Complaining Officers Are Not Listening

देखिए ऐसे होता है सरकारी काम, सड़क के ऊपर बिछा दी पानी की पाइप लाइन, लोग शिकायत करते थके, अफसर सुन नहीं रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फोटो : देवेंद्र शर्मा

अलवर| यह तस्वीर शिवाजी पार्क कॉलोनी की है। यहां जलदाय विभाग ने सड़क के ऊपर ही पानी की पाइप लाइन डाल दी है। पूरी काॅलाेनी में 8 किलाेमीटर लंबाई में सड़काें पर इसी तरह पाइप लाइन बिछाई गई है। नियमानुसार पानी की पाइप लाइन जमीन के अंदर डाली जानी चाहिए थी। लोगों का कहना है कि इस पाइप लाइन की वजह से दुपहिया वाहन चालक परेशान हैं और हादसे हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे।

यहां सीवर लाइन सड़क के मात्र दाे से छह इंच नीचे है। संकरी सड़क की खुदाई हाेती ताे घराें के सीवरेज की लाइन टूटती। यह लाइन 2018 में डाली गई है। हम पानी की पाइप लाइन जमीन में डालने काे तैयार हैं पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हाेने की स्थिति में क्षेत्र के लाेगाें काे खुद अपनी लाइन की मरम्मत करानी हाेगी। लाेगाें के विराेध काे देखते हुए ही हमने लाइन जमीन के ऊपर डाली थी। अभी लाइन से सप्लाई भी शुरू नहीं की है। ठेकेदार का भुगतान भी नहीं किया है।
- रामजीत मीणा, एक्सईएन बिजली निगम
खबरें और भी हैं...