पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Sheetla Ashtami Will Be Celebrated On 16 March

शीतला अष्टमी 16 मार्च काे मनाई जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| शीतला अष्टमी 16 मार्च काे मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले 15 मार्च काे रांदा पुअा हाेगा। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि 16 मार्च काे महिलाएं शीतला माता की पूजा कर कथा सुनेंगी। ठंडे व्यंजनाें का भाेग शीतला माता के लगाया जाएगा। इस दिन घराें में गर्म भाेजन नहीं बनेगा। परिवार के सदस्य एक दिन पहले बना खाना खाएंगे। उन्हाेंने बताया कि 15 मार्च काे पुए, पूरी, राबड़ी, लापसी, चावल व सब्जी अादि बनाई जाएगी। एेसी मान्यता है कि शीतलाष्टमी के दिन शीतला माता की पूजा करने से चेचक व चर्म राेग नहीं हाेते हैं। एक वैज्ञानिक अाधार यह भी है कि शीतला अष्टमी के बाद से माैसम में बदलाव अाना प्रारंभ हाेता है। सर्द ऋतु के बाद ग्रीष्म ऋतु की अाहट शुरू हाे जाती है। ग्रीष्म ऋतु में ठंडा भाेजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हाेता है।
खबरें और भी हैं...