छात्र व बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता आज
बर्डोद | ग्राम कांकरा-बर्डोद के ग्रामीणों की ओर से छात्र व बुजुर्गों के स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने के लिए एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता अलवर-बहरोड़ राज मार्ग पर ग्राम काकरा-बर्डोद स्थित ढोड़ा वाले जोहड़ के खेल मैदान पर 15 मार्च को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता के संयोजक सुखवंत सिंह ओला ने बताया कि शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बर्डोद की सरपंच पूजा निमोरिया और पूर्व सरपंच सुनिल भारद्वाज होंगे। आयोजन में गांव के सभी लोगों ने भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है।